About Biology In Hindi | जीव विज्ञान क्या है, बायोलॉजी क्या है?

0

यदि आप जिव-जंतु, जानवर, मनुष्य, पेड़-पौधे, औषधि, इत्यादी के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते है या अध्ययन करना चाहते है, तो Biology याने जीव विज्ञान यह ऐसा विषय है जिसमे सभी प्रकार की जानकारी उपलब्ध होती है।

तो दोस्तों इस पोस्ट में हम Biology के बारे में जानेंगे, जैसे की what is biology in hindi, जीव विज्ञान क्या है, जीव विज्ञान की शाखाएँ, biology meaning in hindi, definition, branches of biology in hindi, इत्यादी।

about biology in hindi, bio in hindi meaning, biology in hindi meaning, what is biology in hindi, biology facts in hindi, biology in hindi, biology kya hai, जीव विज्ञान क्या है, बायोलॉजी क्या है, बायोलॉजी का फुल फॉर्म, बायोलॉजी के प्रकार, जीव विज्ञान की खोज किसने की, जीव विज्ञान की शाखाएँ, science biology in hindi, biology science in hindi, biology branches in hindi, branches of biology in hindi, Biology meaning in hindi, biology definition in hindi, organism meaning in hindi,

(toc)

Biology Meaning In Hindi

बायोलॉजी को हिंदी में जीव विज्ञान या जीवशास्त्र कहते है।

What Is Biology In Hindi - जीव विज्ञान क्या है?

जीव विज्ञान याने Biology यह विज्ञान की तीन विशाल शाखाओं में से एक शाखा है, जिसमे प्रत्येक प्रकार के जीव, जीवन और जीवन के प्रक्रियाओं पर अध्ययन किया जाता है।

विज्ञान जगत में इस बायोलॉजी शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग 1802 में फ्रांसीसी वैज्ञानिक Lamarck और जर्मन वैज्ञानिक Treviranus ने किया था। इस biology विषय में विविध क्षेत्र शामिल हैं जैसे की, वनस्पति विज्ञान, समुद्री जीव विज्ञान, चिकित्सा, सूक्ष्म जीव विज्ञान, संरक्षण, पारिस्थितिकी, विकास, आनुवंशिकी, आणविक जीव विज्ञान, फिजियोलॉजी, प्राणी विज्ञान, आदि।

यह Biology शब्द ग्रीक भाषा के Bios और Logos से बना है, जिसमे Bios का मतलब जीवन होता है और Logos का मतलब अध्ययन होता है, और यह जीव-विज्ञान शब्द ग्रीक के बायोलॉजी शब्द का हिन्दी रूपान्तरण है।

जीव क्या है? - What Is Organism In Hindi

जिसमे एक या एक से अधिक कोशिकाएं होती हैं और जो बढ़ने और प्रजनन करने में सक्षम है, वह Organism या जीव कहलाते है। किसी भी जीव का एक मर्यादित जीवनचक्र होता है और कुछ मौलिक प्रक्रियायें भी होती हैं जैसे की, श्वसन, पोषण, संवेदनशीलता और प्रजनन।

Biology Definition In Hindi

"जिस क्षेत्र में प्रत्येक प्रकार के जीव, जीवन और जीवन के महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं पर अध्ययन किया जाता है, उस क्षेत्र को Biology या जीव विज्ञान कहा जाता है।"

"बायोलॉजी यह विज्ञान की शाखाओं में से एक शाखा है, जिसमे प्रत्येक प्रकार के जीवों की संरचना, कार्य, वृद्धि, उत्पत्ति, विकास और वितरण का अध्ययन किया जाता हैं।"

जीव विज्ञान की शाखाएँ - Branches Of Biology In Hindi

यह जीव विज्ञान याने Biology विज्ञान की शाखाओं में से एक शाखा है, और इनके Zoology (जंतु विज्ञान) और Botany (वनस्पति विज्ञान) यह दो उप-शाखायें है।

इन Zoology और Botany के भी कई शाखाएँ है, जिसकी जानकारी निचे दी है:

1. Zoology - जन्तु विज्ञान

Zoology को हिंदी में प्राणि विज्ञान या जन्तु विज्ञान कहा जाता है, इस जीव विज्ञान की शाखा में जीव-जन्तुओं के जीवन, शरीर, संरचना, विकास और वर्गीकरण से सम्बन्धित अध्ययन होता है।

जन्तु विज्ञान की शाखाएँ - Branches Of Zoology

  • Physiology - शरीर क्रिया विज्ञान
  • Parasitology - परजीवीविज्ञान
  • Pathology - रोग-निदान, रोगों की प्रकृति
  • Biomix - जंतुओं के तंत्रिका तंत्र का अध्ययन
  • Cytology - कोशिका विज्ञान
  • Anatomy - शरीर रचना
  • Anthropology - मनुष्य जाति सांस्कृतिक विकास
  • Angiology - परिसंचरण तंत्र का अध्ययन
  • Biometrics - जीव विज्ञान विश्लेषण व अध्ययन
  • Psychobiology - मनोजीवविज्ञान
  • Osteology - अस्थि विज्ञान
  • Odontology - दन्त विज्ञान
  • Organology - अंग विज्ञान
  • Ornithology - पक्षी विज्ञान
  • Ophiology - साँपों का अध्ययन
  • Zoogeography - प्राणिभूगोल
  • Paleontology - जीवाश्मों का अध्ययन
  • Phylogeny - जाती के उद्विकास का इतिहास
  • Ontogeny - जीवन वृत्ति का अध्ययन
  • Trophology - पोषण विज्ञान
  • Protozoology - प्रजीवों या एककोशी जीवों का अध्‍ययन
  • Radiology - जीवों पर विकिरण प्रभाव का अध्ययन
  • Sarcology - पेशियों का अध्ययन
  • Syndesmology - कंकाल संधियों एवं स्नायुओं का अध्ययन
  • Serology - रुधिर सीरम का अध्ययन
  • Tectology - शरीर के रचनात्मक संघटन का अध्ययन
  • Taxonomy - जीवजातियों के नामकरण एवं वर्गीकरण का अध्ययन
  • Tautology - उपार्जित लक्षणों का अध्ययन
  • Toxicology - जंतुओं के विषैले पदार्थों और शरीर पर इनके प्रभावों का अध्ययन
  • Enzymology - पाचक रस विज्ञान
  • Entomology - कीट विज्ञान
  • Genetics - आनुवंशिकी
  • Histology - सूक्ष्मदर्शी द्वारा अंगों की औतिक संरचना का अध्ययन
  • Hematology - रक्तविज्ञान एवं रुधिर रोगों का अध्ययन
  • Helminthology - कृमिविज्ञान
  • Herpetology - सरीसृप विज्ञान
  • Ichthyology - मत्स्यविज्ञान
  • Immunology - रोग क्षमता विज्ञान
  • Cariology - केन्द्रक का अध्ययन
  • Morphology - जंतुओं की आकृति एवं रचना
  • Myology - पेशियों का अध्ययन
  • Memelology - स्तनधारियों का अध्ययन
  • Malacology - मोलस्का एवं इनके खोलों का अध्ययन
  • Molecular biology - आणविक जीव विज्ञान
  • Microbiology - सूक्ष्मजीव विज्ञान
  • Neurology - तंत्रिका-विज्ञान
  • Craniology - कपाल विज्ञान, करोटि का अध्ययन
  • Ecology - परिस्थिति विज्ञान
  • External morphology - जीवों के शरीर की बाहरी संरचना का अध्ययन
  • Endocrinology - अंतःस्त्राविका, अन्तःस्त्रावी तंत्र
  • Ethology - जंतुओं के चरित्र निर्माण व्यवहार का अध्ययन
  • Embryology - भ्रूणविज्ञान
  • Eugenics - सुजनन विज्ञान
  • Euphenics - मानव जाति की उन्नति का अध्ययन
  • Evolution - विकास, जीव जंतुओं का उद्भव
  • Aerobiology - वायु जीव विज्ञान
  • Arachnology - मकड़ियों का अध्ययन

2. Botany - वनस्पति विज्ञान

Botany को हिंदी में वनस्पति विज्ञान कहा जाता है, इस बायोलॉजी की शाखा में वनस्पति, पेड़, पौधों की संरचना, गुण और जैव रासायनिक प्रक्रियाएं आदि पर अध्ययन किया जाता है।

वनस्पति विज्ञान की शाखाएँ - Branches Of Botany

  • Cytology - कोशिका विज्ञान
  • Dendrology - वृक्ष का विज्ञान
  • Dendrochronology - वृक्षों की आयु का अध्ययन
  • Ecology - पौधों के वातावरण
  • Economic botany - अर्थ-वनस्पति विज्ञान
  • Agrostology - कृषि विज्ञान
  • Biometrics - जीव वैज्ञानिकों के प्रेक्षणों का गणितीय विवेचन
  • Histology - ऊतकों का अध्ययन
  • Algology - शैवालशास्त्र, शैवालों का अध्ययन 
  • Anthology - फूलों का अध्ययन 
  • Anatomy - वनस्पति की रचना विज्ञान
  • Taxonomy - वनस्पति के वर्गीकरण का अध्ययन 
  • Spermology - शुक्राणु विज्ञान
  • Spacebiology - अंतरिक्ष वनस्पति विज्ञान
  • Phytogeography - पौधों के वितरण एवं उनके कारणों का अध्ययन 
  • Teridology - टेरिडोफाइट्स का अध्ययन 
  • Bacteriology - जीवाणु विज्ञान
  • Caseidiology - वनस्पति के रोग का अध्ययन
  • Embryology - भ्रूणविज्ञान
  • Ethnobotany - आदिवासियों द्वारा वनस्पति के उपयोग का अध्ययन
  • Evolution - वनस्पति के विकास
  • Exobiology - अन्य ग्रहों पर संभावित जीवों की उपस्थिति का अध्ययन
  • Floriculture - सजावटी फूलों का संवर्धन एवं अध्ययन
  • Forestry - वन विज्ञान
  • Genetics - आनुवंशिक विज्ञान
  • Genetic engineering - जनन विज्ञानं अभियांत्रिकी
  • Gerontology - जराविज्ञान
  • Heredity - वनस्पति के आनुवंशिकता
  • Lichenology - लइकनों का अध्ययन
  • Limnology - सरोविज्ञान
  • Microbiology सूक्ष्म जीवों का अध्ययन
  • Morphology - वनस्पति के आकारीय संरचना
  • Mycology - फफूंद का अध्ययन
  • Mycoplasmology - माइकोप्लाज्मा का अध्ययन
  • Nematology - सूत्रकृमिविज्ञान,
  • Paleobotany - पुरावनस्पति शास्त्र
  • Palinology - जीवाश्म विज्ञान
  • Biochemistry - जीव रसायन
  • Virology - विषाणुओं का अध्ययन
  • Horticulture - फल, सब्जियों तथा उद्यान पादपों का संवर्धन
  • Molecular biology - आणविक जीव विज्ञान
  • Silviculture - जंगल-विज्ञान
  • Tissue culture - उत्तक संवर्धन
  • Histochemistry - ऊतक रसायन शास्त्र
  • Pathology पादप रोगों व उपचार का अध्ययन
  • Pidology - भूमि विज्ञान
  • Parasitology - परजीवीविज्ञान
  • Phycology शैवालों का अध्ययन
  • Pharmacology - औषधीय पादपों का अध्ययन
  • Physiology - विभिन्न पादप जैविक क्रियाओं का अध्ययन
  • Palmology - फलों का अध्ययन
  • Biotechnology - जैव प्रौद्योगिकी
  • Radiation Biology - विकिरण जीवविज्ञान
  • Phytophysics - भौतिक विज्ञान

Career In Biology - जीव विज्ञान में करियर

What is the best biology career?: बायोलॉजी की पढ़ाई करने के बाद, यदि आप इस जीवविज्ञान में करियर बनाना चाहते है, तो आपको इसमे कई सारी फिल्ड मिल जाएँगी जिसमे आप जॉब कर सकते है।

  • Bioinformatics scientist - जैव सूचना विज्ञान के वैज्ञानिक
  • Biochemist & Biophysicist  - बायोकेमिस्ट और बायोफिजिसिस्ट
  • Microbiologists - सूक्ष्म जीव विज्ञानियों
  • Biomedical engineer - बायोमेडिकल इंजीनियर
  • Geologists - भूवैज्ञानिकों
  • Conservation scientist - संरक्षण वैज्ञानिक
  • Environmental experts & scientists - पर्यावरण विशेषज्ञ और वैज्ञानिक
  • Biological science teacher - जैविक विज्ञान शिक्षक
  • Genetic counselor - आनुवंशिक परामर्शदाता
  • Medical laboratory technologists - चिकित्सा प्रयोगशाला प्रौद्योगिकीविदों
  • Zoology & wildlife biologist - प्राणी विज्ञान और वन्यजीव जीवविज्ञानी
  • Biological technician - जैविक तकनीशियन
  • Chemical technician - रासायनिक तकनीशियन
  • Forensic science technician - फोरेंसिक विज्ञान तकनीशियन
  • Veterinary doctor - पशु चिकित्सक

See Also:
1. Paramoecium क्या है और पैरामीशियम कहां पाया जाता है?
2. DNA क्या है और DNA के प्रकार
3. दुनिया के सबसे खतरनाक जहरीले मेंढक

FAQs For Biology In Hindi

जीव विज्ञान में क्या अध्ययन किया जाता है?

Biology याने जीव विज्ञान में प्रत्येक प्रकार के जीवों और उनकी महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं से संबंधित बातों का अध्ययन किया जाता है, जैसे की जीवों की संरचना, कार्य, विकास, उत्पत्ति, पहचान, वितरण, वर्गीकरण, इत्यादी।

जीव विज्ञान में कौन से क्षेत्र शामिल हैं?

जीव विज्ञान में कई क्षेत्र शामिल हैं जैसे की, जन्तु विज्ञान, सूक्ष्म जीव विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, समुद्री जीव विज्ञान, प्राणी विज्ञान, शरीर विज्ञान, संरक्षण, पारिस्थितिकी, विकास, आनुवंशिकी, चिकित्सा, आणविक जीव विज्ञान, इत्यादी सहित विविध क्षेत्र शामिल हैं।

बायोलॉजी शब्द के जनक कोन है?

बायोलॉजी शब्द के जनक फ्रांसीसी वैज्ञानिक Lamarck और जर्मन वैज्ञानिक Treviranus है, इन्होने 1802 में सर्वप्रथम इस बायोलॉजी शब्द का प्रयोग किया था।

आशा करते है की, आपको About Biology In Hindi, जीव विज्ञान क्या है, बायोलॉजी क्या है? यह पोस्ट अच्छी लगी होंगी। यदि इस पोस्ट से संबंधित आपके कुछ सवाल हो तो हमें कॉमेंट्स करके पूछ सकते है। और कृपया यह आर्टिकल अपने दोस्तों में जरुर शेयर करे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)