Jellyfish In Hindi, जेलीफिश क्या है? | Jellyfish Facts In Hindi, Types Of Jellyfish

0

दोस्तों आज इस पोस्ट में हम जेलीफिश के बारे में जानेंगे, जैसे की What is jellyfish in hindi, जेलीफिश क्या है, Jellyfish facts in hindi, Types, Classification और Jellyfish diagram, जेलीफिश के प्रकार, इत्यादी।

बहुत से लोगो को यह लगता है की जेलीफ़िश यह एक मचली का प्रकार है पर आपको बता दे की वास्तव में यह Jellyfish मछली का प्रकार नहीं हैं। किसी भी जिव को मछली होने के लिए, उसे एक कशेरुक (vertebrae) होना चाहिए और गलफड़ों से सांस लेना चाहिए। जेलिफ़िश में न तो गलफड़े होते हैं और न ही रीढ़ की हड्डी, और वह membrane या अपनी पतली खाल के माध्यम से पानी से ऑक्सीजन को अवशोषित करते हैं।

jellyfish in hindi, jellyfish facts in hindi, jellyfish information in hindi, jellyfish scientific name, जेलीफिश क्या है, jellyfish diagram, jellyfish drawing, jellyfish classification in hindi, types of jellyfish, जेलीफिश की शारीरिक रचना, jellyfish scientific name, जेलीफिश के प्रकार, jellyfish anatomy,

(toc)

जेलीफिश क्या है? - What Is Jellyfish In Hindi

जेलीफिश यह एक समुद्री जीव है जो सबसे जहरीले समुद्री जीवों में से एक है, इनका नाम जेली जैसे दिखने वाले मेसोग्लिया (Mesoglea) सामग्री से आता है जिससे यह जिव बने होते हैं।

यह जेलीफिश समुद्री जीव Invertebrates है, याने इनमे रीढ़ की हड्डी नहीं होती, वह चिकने जेली जैसे शरीर से बने होते हैं और छोटे, चुभने वाली कोशिकाओं से लैस होते हैं।

यह Jellyfish कई अलग-अलग आकार, साइज़ और रंगों में आती हैं, यह आपको दुनिया के हर महासागर में मिल जाएगी। अभीतक महासागरों में लगभग दो हजार जेलीफ़िश प्रजातियां पाई गई हैं, लेकिन अभी भी जेलिफ़िश की तीन लाख से अधिक अनदेखी प्रजातियां हो सकती हैं।

सबसे जहरीले समुद्री जीवों में से यह जेलीफिश भी एक है, परन्तु इनमें से एक जेलीफिश की प्रजाति बेहद खतरनाक है, यह ऑस्ट्रेलिया और इंडो-पैसिफिक समुद्र में मिलती है। इस बेहद खतरनाक जेलीफिश की प्रजाति का आकार चौकोर डिब्बे जैसा दिखता है इसलिए इन्हें बॉक्स जेलीफिश कहा जाता हैं, इनके टेंटिकल्स में जहरीले डार्ट होते हैं जो एक वयस्क व्यक्ति को चंद मिनट में मार सकते हैं या फिर दिल का दौरा दिला सकते हैं।

Jellyfish Diagram - Jellyfish Drawing

jellyfish facts, jellyfish information in hindi, jellyfish diagram, jellyfish drawing, jellyfish classification, types of jellyfish, जेलीफिश की शारीरिक रचना, jellyfish anatomy,

जेलीफिश की शारीरिक रचना - Anatomy Of A Jellyfish

जेलीफिश में विशेष पाचन, परासरण नियंत्रक, केंद्रीय तंत्रिका, श्वसन, या रक्तवाही प्रणालियां नहीं होती हैं। यह जिव अन्न को आमाशय वाहिकीय विवर के जठर त्वचीय अस्तर का उपयोग करते हुए जहां पोषक तत्वों का अवशोषण होता है वहा पाचन करते हैं।

उनका अपने गति पर सीमित नियंत्रण होता है, और वह अपने घंटीनुमा शरीर के संकुचन स्पंदन के माध्यम से द्रवस्थैतिक शरीर रचना का उपयोग करते हुए संचलन कर सकते हैं। इन्हें श्वसन प्रणाली की जरूरत नहीं होती, क्योंकि इनकी त्वचा इतनी पतली होती है कि वह इसके द्वारा पानी से ऑक्सीजन को अवशोषित करते हैं।

यह जेलीफ़िश 90 से 95% जल से बने होते हैं, उनका उपरी छतरी जैसा आकार अधिकांश मात्रा में मिसोग्लिया नामक जेली जैसे सामग्री से बना होता है, जो कोशिकाओं की दो परतों द्वारा घिरा होता है, जो घंटी जैसे शरीर के छत्र (ऊपरी सतह) और उपछत्र (निचली सतह) को बनाते हैं।

जेलीफिश में मस्तिष्क या केंद्रीय तंत्रिका प्रणाली मौजूद नहीं होती, बल्कि बाहरी त्वचा में अवस्थित तंत्रिकाओं का ढीला जाल रहता है, जिसे "तंत्रिका जाल" कहा जाता है। एक जेलीफ़िश अपने तंत्रिका जाल के माध्यम से अन्य जंतुओं के स्पर्श सहित विभिन्न उत्तेजना को जानता है, जो फिर जेलीफ़िश के शरीर के घेरे में स्थित रोपैलियल लैपेट के ज़रिए, पूरे तंत्रिका जाल और वर्तुल तंत्रिका वलय के इर्द-गिर्द अन्य तंत्रिका कोशिकाओं को आवेग प्रसरित करता है।

कुछ जेलीफिश में नेत्रक भी होते हैं, जो सिर्फ़ प्रकाश का पता लगा सकते हैं और जल की सतह पर धूप के प्रकाश के प्रति प्रतिक्रिया करते हुए ऊपर और नीचे की दिशा को समझ सकते हैं। कुछ प्रजातियां सक्रिय रूप से अधिकांश समय तैरती रहती हैं, जबकि अन्य ज़्यादातर समय निष्क्रिय रहती हैं।

जेलीफ़िश क्या खाते हैं?

जेलीफिश अपने आकार और आवास के स्थान के आधार पर विभिन्न प्रकार की चीज़ें खाती हैं। इनमे छोटी जेलीफ़िश सूक्ष्‍म जीव, छोटी मछली और लार्वा जैसी चीज़ें खाती हैं और बड़ी जेलीफ़िश मछली, झींगा, केकड़ों जैसे बड़े समुद्री जीव और कभी-कभी अन्य प्रकार की जेलीफ़िश को भी खाती हैं।

यह जेलीफिश मांसाहारी होते हुए भी शिकार नहीं करते हैं, यह शिकार को अपने आस-पास तैरने की प्रतीक्षा करते हैं जो फिर उनके जाल में फंस जाते हैं।

Jellyfish Facts In Hindi - जेलीफ़िश के रोचक तथ्य

  • जेलीफ़िश यह सबसे जहरीले समुद्री जीवों में से एक हैं और उनमेसे कुछ प्रजाति बेहद खतरनाक होती है।
  • यह जिव समुद्र और महासागरों में पाए जाते है।
  • जेलीफ़िश के पास दिमाग नहीं होता और हड्डिया, दिल, फेफड़े भी नहीं होते।
  • यह जिव अपनी पतली खाल से सांस लेते है।
  • इनका शारीर 90 से 95% पानी से बना होता है, इसलिए जादातर जेलीफ़िश पारदर्शी होते है।
  • जेलीफ़िश के समूह को Smach, Swarm और Bloom कहा जाता है।
  • जेलिफ़िश को बिच से काट दिया जाये तो वह फिर से अपने शरीर को रीजेनरेट कर सकते है, याने दो अलग जिव बनते है।
  • आपको जानकर हैरानी होंगी की, जेलीफिश की लगभग 25 प्रजातियां खाई भी जा सकती हैं।
  • कुछ जेलीफिश की प्रजातिया बायो-ल्यूमिनिसेंट होती हैं, याने कुछ जेलीफिश रात में चमकती भी हैं।
  • यह समुद्री जीव जेलीफ़िश सबसे पुराने जीवों में से एक है, याने यह 500 से 700 मिलियन वर्षों के बीच में भी मौजूद थे।
  • एक बॉक्स जेलीफिश (Box Jellyfish) लगभग 60 लोगों की जान ले सकता है।

Types Of Jellyfish - जेलीफिश के प्रकार

जैसा कि हमने उल्लेख किया की, महासागरों में लगभग 2,000 से अधिक ज्ञात जेलिफ़िश की प्रजातियां हैं, परन्तु हमने यहाँ कुछ अधिक सामान्य और विशेष जेलीफिश के प्रकार की लिस्ट दी है:

  • Box Jellyfish
  • Mauve Stinger Jellyfish
  • Atolla Jellyfish
  • Mushroom Cap Jelly
  • Immortal Jellyfish
  • Mangrove Box Jellyfish
  • Crystal Jellyfish
  • Black Sea Nettle
  • Fried Egg Jellyfish
  • Atolla Jellyfish
  • Cauliflower Jellyfish
  • White Spotted Jellyfish
  • Lion’s Mane Jellyfish
  • Upside-Down Jellyfish
  • Moon Jellyfish
  • Nomura Jellyfish
  • Deep Red Jellyfish
  • Four-Handed Box Jellyfish
  • Sea Wasp Jellyfish
  • Pink Comb Jelly
  • Cauliflower Jellyfish
  • Flower Hat Jellyfish

यह भी पढ़े:
1. Paramoecium क्या है, यह कहां पाया जाता है?
2. Biology क्या है? बायोलॉजी की शाखाएँ
3. DNA क्या है और डीएनए के प्रकार

FAQs For Jellyfish In Hindi

जेलीफिश का साइंटिफिक नाम क्या है?

जेलीफिश का साइंटिफिक नाम साइफोजोआ (Scyphozoa) है।

क्या जेलीफ़िश एक प्रकार की मछली है?

जेलीफ़िश यह मछली का प्रकार नहीं है, क्योंकि मछली की शारीरिक रचना उसकी रीढ़ की हड्डी के आसपास केंद्रित होती है और पानी में रहने के लिए gills (गलफड़ा) का उपयोग करती हैं, जबकि जेलीफिश बिना हड्डियों का जीव हैं और इनमे श्वसन प्रणाली नहीं होती यह पतली त्वचा द्वारा पानी से ऑक्सीजन को अवशोषित करते हैं।

क्या जेलीफिश नहीं मरती?

जेलीफिश की एक प्रजाति Turritopsis Dohrnii जेलीफिश नहीं मरती, इसलिए इसे अमर जेलीफिश भी कहते हैं। यह सेक्सुअली मेच्योर होने के बाद फिर से बच्चे वाली चरण पे आते है और इसके बाद फिर से विकसित होती है।

तो दोस्तों यह थी जेलीफ़िश की जानकारी, आशा करते है की आपको हमारी यह What is jellyfish in hindi, जेलीफिश क्या है? Jellyfish facts in hindi, Types of jellyfish, Jellyfish diagram की पोस्ट अच्छी लगी होंगी, यदि हा तो हमें कॉमेंट्स करके बताये और अपने दोस्तों में जरुर शेयर करे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)