डीएनए क्या है?, डीएनए के प्रकार | DNA In Hindi, DNA Structure

0

आज इस पोस्ट में हम डीएनए के बारे में जानेंगे जैसे की, डीएनए क्या है?, डीएनए कितने प्रकार के होते हैं?, डीएनए का फुल फॉर्म, dna structure, DNA In Hindi, इत्यादी। हर सजीव के कोशिकाओं में डीएनए मौजूद होता है जो सबको अपनी अलग पहचान देता है, और हर जिव के डीएनए में उनके विकास के बारे में पूरे नियंत्रण होते हैं, तो चलते है इसके बारे में निचे विस्तार से जानते है।

DNA Full Form - डीएनए का फुल फॉर्म

डीएनए का फुल फॉर्म Deoxyribonucleic Acid (डीऑक्सीराइबो न्यूक्लिक एसिड) यह होता है। और Hindi में डीएनए का पूरा नाम "डी-ऑक्सीराइबोन्यूक्लिक अम्ल" होता है।

what is dna in hindi, dna structure, डीएनए की संरचना, डीएनए क्या है, डीएनए का फुल फॉर्म, डीएनए क्या है, डीएनए का पूरा नाम, डीएनए के प्रकार, डीएनए परिभाषा, डीएनए टेस्ट, dna full form in hindi, dna in hindi, dna structure in hindi, डीएनए की खोज,

डीएनए क्या है? - What Is DNA In Hindi?

मनुष्य, प्राणी, पेड़-पौधे या किसी भी जीवजन्तु की कोशिकाओं के गुणसूत्रों में पाए जाने वाले रेशेदार अणु को Deoxyribonucleic Acid या डीएनए कहते है, और इस DNA के अणु की रचना एक घुमावदार सीढ़ी की तरह होती है। यह डीएनए के अणु Adenine, Guanine, Thymine और Cytosine इन चार न्यूक्लियोटाइड से बनते है।

प्रत्येक मनुष्य, प्राणी, पेड़-पौधे या किसी भी जीवजन्तु की रचना बहुत जटिल होती है जो बहुत सारे कोशिकाओं से मिलकर बनती है, और उन कोशिका में डीएनए या जेनेटिक कोड होता है जो सबको अलग अलग पहचान देता है, जिसमे सजीव के जीवन का विकास, कार्य, वृद्धि, प्रजनन के लिए निर्णय मौजूद होते हैं।

हर जीवित प्राणी या मनुष्य का डीएनए अलग और अनोखा होता है, इनकी लम्बाई इतनी होती है की यह पृथ्वी से सूर्य तक लगभग 300 बार चक्कर लगा सकता हैं। मनुष्य का dna उसके माता-पिता के डीएनए के मिश्रण से बना होता है, जिससे हमें बच्चो में उसके माता पिता के लक्षण दिखाई देते है, जैसे की त्वचा का रंग, आँखे, बाल, शरीर रचना, इत्यादी।

डीएनए कितने प्रकार के होते हैं? - Types of DNA

डीएनए के मुख्य तीन प्रकार होते हैं: A-DNA, B-DNA, Z-DNA.

इन तीन प्रकार के DNA की जानकारी निचे दी है:

A-DNA: A-DNA को B-DNA और Z-DNA के साथ तीन जैविक रूप से सक्रिय डबल हेलिकल संरचनाओं में से एक माना जाता है। यह एक दाहिने हाथ का डबल हेलिक्स है जो अधिक सामान्य B-DNA के रूप के समान होता है।

B-DNA: यह बी-डीएनए सबसे सामान्य डीएनए की संरचना है, जो दाएं हाथ का हेलिक्स है। सामान्य शारीरिक स्थितियों के तहत अधिकतर डीएनए में B-DNA प्रकार की संरचना होती है।

Z-DNA: यह एक जीन के प्रारंभ स्थल के आगे पाया जाता है इसलिए यह प्रकार जीन विनियमन में कुछ भूमिका निभाता है। यह Z-DNA बाएं हाथ का डीएनए है, जो डबल हेलिक्स के साथ एक ज़िग-ज़ैग पैटर्न में बाईं ओर घुमाव करता है।

डीएनए के कार्य - Function of dna in hindi

सजीव के जीवन का विकास, कार्य, वृद्धि, प्रजनन के लिए निर्णय लेना और गुण-सूत्र के जरिए गुणों का एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में परिवहन करना यह डीएनए का प्रमुख कार्य है। आपको यह पता नहीं होंगा की मनुष्य का डीएनए गोभी और केले के dna से लगभग पचास प्रतिशत तक समान मिलता है।

यह अनेक प्रकार के आर एन ए का निर्माण करता है जो प्रोटीन संश्लेषण की क्रिया को संचालन और नियंत्रण करते हैं। और यह DNA जेनेटिक कोड की सहायता से प्रोटीन में एमिनो एसिड अवशेषों के अनुक्रम को एन्कोड करता है, यह भी डीएनए का मुख्य कार्य है।

विभिन्न एंजाइम डीएनए पर कार्य करते हैं और इनकी जानकारी को डीएनए प्रतिकृति में कॉपी करके रखता है और इसके साथ आवश्यक जानकारी को भी स्टोर करके रखता है। इसलिए हम कह सकते है की, यह dna अन्य कार्यो के साथ कोशिका में सूचना का भंडारण का भी कार्य करता है।

डीएनए की संरचना - DNA Structure In Hindi

DNA न्यूक्लियोटाइड से बना होता है, यह न्यूक्लियोटाइड नामक अणु एक फॉस्फेट ग्रुप और शुगर ग्रुप और नाइट्रोजन बेस (Adenine, Guanine, Thymine, Cytosine) से बने होते हैं। यह डीएनए एक घुमावदार सीढ़ी के जैसा दिखने वाला अणु है, जो अद्वितीय आकार का होता है जिसे डबल हेलिक्स भी कहा जाता है।

यह डीएनए एक सीढ़ी जैसा दिखने वाला अणु है जो घुमावदार दिखाई देता है, जिससे इसे एक अद्वितीय आकार मिलता है जिसे डबल हेलिक्स कहा जाता है। डीएनए आमतौर पर न्यूक्लियोटाइड्स का एक डबल-स्ट्रेन्डेड पॉलीमर होता है, हालांकि सिंगल-स्ट्रेन्डेड डीएनए भी पाया जाता है।

डीएनए के डबल हेलिक्स मॉडल में दो लम्बे स्टैंड्स एक घूमी हुई सीढ़ी की तरह दिखाई देते है, जिसमे सीढ़ी जैसी आकृति की लंबाई शुगर और फॉस्फेट समूहों से बनती है और उसके भीतर Adenine (A) दो हाइड्रोजन बॉन्ड के मदद से Thymine (T) के साथ जुड़े होते हैं और Guanine (G) तीन हाइड्रोजन बॉन्ड के मदद से Cytosine (C) के साथ जुड़े होते हैं।

डीएनए की खोज किसने की?

डीएनए की खोज सन 1869 में स्विट्जरलैंड के रसायनज्ञ Johann Friedrich Miescher (जोहान फ्रेडरिक मीशर) ने की थी, तब उन्होंने इसका नाम Nuclein रखा था।

इसके बाद 1881 में Albrecht Kossel को यह Nuclein एक न्यूक्लिक एसिड की तरह दिखाई दिया फिर तब इसका नाम “डीऑक्सीराइबोज न्यूक्लिक एसिड” रखा गया।

मनुष्य का डीएनए टेस्ट कैसे होता है? - DNA Test

मनुष्य का डीएनए टेस्ट दो प्रकार से किया जाता है, इसके पहिले प्रकार में ब्‍लड सैंपल लेकर लैब में टेस्ट किया जाता है और दूसरे प्रकार में मुंह में स्‍वाब डालकर सलाइवा लेते हैं और इसे एक डिब्‍बी में रख कर लैब में टेस्ट करते है। अजन्‍मे बच्‍चे का डीएनए टेस्‍ट करने के लिए डॉक्‍टर्स बोन मैरो का सैंपल लेते है, नस से ब्‍लड निकालते है या एम्नियोसेंटेसिस का सैंपल लेते है।

यह भी पढ़े:
1. मानव विकास में परग्रही DNA की क्या भूमिका है.
2. Biology क्या है, जीव विज्ञान क्या है?
2. प्राचीन भारत के प्राचीन अविष्कार जिससे पूरी दुनिया बदल गई

FAQs For DNA - डीएनए के बारे में कुछ सवाल जवाब

1. मनुष्य के शरीर में कितना डीएनए होता है?

मनुष्य के शरीर में लगभग 30 से 70 खरब कोशिकाए होती है, उन हर एक कोशिकाओ में लगभग दो मीटर तक डीएनए मौजूद होता है। हमारे dna को लपेटा जाये तो पृथ्वी से सूरज तक 300 बार चक्कर लगाया जा सकता है।

2. डीएनए कहा पाया जाता है?

डीएनए जीवित कोशिकाओ के गुणसूत्रों में रेशेदार अणु के रूप में पाया जाता है, डीएनए का एक अणु अलग अलग चार तत्वों से बनता है जिसे न्यूक्लियोटाइड कहा जाता है।

3. सबसे पहले डीएनए की खोज किसने की?

सबसे पहले डीएनए की खोज स्विट्जरलैंड के रसायनज्ञ Johann Friedrich Miescher ने सन 1869 में की थी, उन्होंने तब उसका नाम Nuclein रखा था।

4. डीएनए कितना डाटा स्टोअर कर सकता है?

डीएनए की डाटा स्टोअर करने की कैपसिटी बहुत ही विशाल होती है, लगभग दो ग्राम डीएनए पूरी दुनिया का इंटरनेट डाटा आसानी से स्टोअर कर सकता है।

5. मनुष्य का डीएनए कितना समान होता है?

मनुष्य का डीएनए लगभग 3 अरब बेस से बना होता है और उनमेसे 99% बेस सभी मानवों का समान होता है, याने सभी मनुष्य का डीएनए 99% समान होता है।

तो दोस्तों यह थी, DNA - डीएनए की जानकारी, जिसमे हमने डीएनए क्या है?, डीएनए कितने प्रकार के होते हैं?, डीएनए का फुल फॉर्म, dna structure, DNA In Hindi, इत्यादी के बारे में जाना। आशा करते है की आपको इस पोस्ट से काफी जानकारी मिली होंगी, आपको यह पोस्ट अच्छी लगी तो हमे कॉमेंट्स करके बताये और अपने दोस्तों में जरुर शेअर करे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)