ब्रह्मांड क्या है? ब्रह्मांड का रहस्य | Amazing Facts About Universe In Hindi

0

जो भी लोग विज्ञान में रूचि रखते है, उनको ब्रह्मांड का अध्ययन करना, ब्रह्मांड के रहस्यों और तथ्य को जानना बहुत अच्छा लगता है। इस अनंत ब्रह्मांड की जटिल रचना को बारीकी से समझने के लिए आज भी बहुत सारे वैज्ञानिक अपने शोध कार्य में लगे हुए है। परन्तु आज तक के संशोधन से ऐसी बहुत सी बाते है जो ब्रह्मांड के बारे में अनोखे रहस्य और रोचक तथ्य को हमारे सामने रखती है।

तो दोस्तों इस पोस्ट में हमने ब्रह्मांड के बारे में रहस्यमय और रोचक जानकारी प्रदान की है जैसे की, ब्रह्मांड क्या है, ब्रह्मांड का रहस्य, about universe in hindi, ब्रह्मांड की संरचना, ब्रह्मांड की उत्पत्ति, ब्रह्मांड का जन्म कैसे हुआ, facts about universe in hindi, और भी कुछ जानकारी इस आर्टिकल में दी है।

ब्रह्मांड का रहस्य - Mystery Of The Universe

about universe in hindi, what is universe in hindi, facts about universe in hindi, ब्रह्मांड का रहस्य, ब्रह्मांड की उत्पत्ति, ब्रह्मांड की संरचना, ब्रह्मांड क्या है, ब्रह्मांड कितने हैं, amazing facts about universe in hindi,

(toc)

ब्रह्मांड क्या है? - What Is Universe In Hindi

ब्रह्माण्ड सम्पूर्ण समय, सभी स्थान, अंतरिक्ष और उसकी आंतरिक सामग्री और ऊर्जा को कहते हैं, याने ब्रह्मांड ही सब कुछ है। ब्रह्माण्ड(universe) में सभी ग्रह, तारे, गैलेक्सियाँ, खगोलीय पिण्ड, गैलेक्सियों के बीच के अंतरिक्ष की आंतरिक सामग्री, गैर-परमाणु कण, सारे पदार्थ तत्व, सारी ऊर्जा और सभी रेडिएशन और ऊर्जा के अन्य सभी रूप भी शामिल हैं।

हम भी ब्रह्मांड का एक हिस्सा हैं, कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप और हम कहाँ मौजूद हैं, क्योंकि जो कुछ भी मौजूद है वह स्वतः ही ब्रह्मांड की परिभाषा में समाहित हो जाता है। वैसे देखा जाये तो पुरे ब्रह्मांड का सिर्फ 5% हिस्सा ही भौतिक पदार्थों से बना है, जिसमे ग्रह, नक्षत्र, तारे शामिल हैं, बाकि डार्क एनर्जी 68% है और 27% डार्क मैटर है, इसे भी देखना मुमकिन नहीं है लेकिन इसका असर दिखता है।

ब्रह्मांड की उत्पत्ति कैसे हुई?

ब्रह्मांड की उत्पत्ति या ब्रह्मांड का जन्म कैसे हुआ, इसका सटीक और प्रमाणित तथ्य आज भी हमारे वैज्ञानिको के पास नहीं है, परन्तु बहुत सी थिअरी में से सबसे स्थापित "बिग बैंग थिअरी" है। इस थिअरी के अनुसार ब्रह्मांड की शुरुआत लगभग 13.7 अरब साल पहले बिग बैंग के साथ हुई थी, याने हमारे ब्रह्मांड की उम्र 13.7 अरब वर्ष (13.7 Billion Years) हो सकती है।

बिग बैंग थिअरी के अनुसार लगभग 137-140 करोड़ साल पहले एक सूक्ष्म बिंदु में महाविस्फोट हुआ जिसे हम बिग बैंग कहते हैं। इस महाविस्फोट से उस बिंदु के टुकड़े टुकड़े होकर इधर उधर छिटकने और बिखरने लगे, और इसी से ब्रह्मांड की शुरुआत हुई और आकाशगंगाएं, ग्रह, तारे, ब्लैक होल आदि बने जिससे ब्रह्मांड फैलने लगा। परन्तु आश्चर्य की बात यह है की, वैज्ञानिको के अनुसार हमारे universe के फैलने का सिलसिला आज भी लगातार जारी है।

ब्रह्मांड किन तत्वों से बना है? - ब्रह्मांड की संरचना

हमारे Universe की अधिकांश सामग्री आधुनिक भौतिकी के लिए आजतक अज्ञात रूप में है। ब्रह्मांड में कुल ऊर्जा का लगभग 68% हिस्सा Dark Energy से बना है, जो ऊर्जा का एक काल्पनिक रूप है और यह अंतरिक्ष-समय के निर्वात में ही रहता है। हालांकि, Harvard University के Universe Forum के अनुसार, भौतिकविदों (Physicists) को यह अभी तक नहीं पता है कि यह ऊर्जा कहां से उत्पन्न होती है और इसकी ताकत क्या है। यह डार्क एनर्जी ब्रह्मांड का लगातार विस्तार करती रहती है, जिसकी वजह से हर गैलेक्सी का एक-दूसरे से फासला बढ़ता जा रहा है।

ब्रह्मांड के पदार्थ और ऊर्जा का लगभग 27% हिस्सा Dark Matter से बना है, जिसे पदार्थ का एक अदृश्य रूप माना जाता है जो प्रकाश के संपर्क में नहीं है। हालाकि अधिकांश भौतिक विज्ञानी सोचते हैं कि यह डार्क मैटर कुछ नए प्रकार के मौलिक कण या पार्टिकल्स हैं, परन्तु इसका उन्होंने अभी तक प्रत्यक्ष रूप से शोध नहीं लगाया है। यह डार्क मैटर इतनी ताकतवर ग्रेविटी पैदा करती है कि आकाशगंगा के सारे तारे एक ही गैलेक्सी में बंधे रहते हैं जिससे वे इधर उधर नहीं बिखरते।

क्या ब्रह्मांड बड़ा हो रहा है?

खगोलशास्त्री Edwin Hubble ने 1920 के दशक में एक क्रांतिकारी खोज की, उन्होंने पाया कि ब्रह्मांड स्थिर नहीं है, बल्कि विस्तार कर रहा है। हमारे Universe में जो अकथनीय शक्ति, जो Dark Energy के रूप में है वह डार्क एनर्जी लगातार बढ़ती गति से ब्रह्मांड का विस्तार कर रही है।

आज के समय में दूर की आकाशगंगाओं के अवलोकन से पता चलता है कि, हमारे Universe कि सभी आकाशगंगाएँ औसतन हर दूसरी आकाशगंगा से दूर जा रही हैं, याने आकाशगंगाओं के बीच की दूरियां समय के साथ बढ़ रही हैं। इसका मतलब है कि अतीत में ब्रह्मांड आज की तुलना में छोटा, गर्म और कॉम्पैक्ट था। जिस गतिसे ब्रह्मांड बड़ा हो रहा है, उससे खगोलविदों (Astronomers) को ऐसा लगता है की, ब्रह्मांड स्वयं अपना विस्तार कर रहा है।

आपको बता दे की, ब्रह्मांड के फैलने का सिलसिला अब भी लगातार जारी है। 1998 में हबल टेलिस्कोप की वजह से यह पता चला कि ब्रह्मांड जिस रफ्तार से फैल रहा है, वह रफ्तार भी लगातार बढ़ रही है। आज भी वैज्ञानिकों का मानना है कि, ऐसा Dark Energy के कारण हो रहा है। यह डार्क एनर्जी हमारे आसपास हर जगह मौजूद है, पर यह हमें दिखाई नहीं देती, इसे हम न तो माप सकते हैं और न ही इसकी जांच कर सकते हैं, परन्तु इसका असर हमें महसूस होता है, इसीलिए इसे हम डार्क एनर्जी कहते हैं।

about universe in hindi, what is universe in hindi, facts about universe in hindi, ब्रह्मांड का रहस्य, ब्रह्मांड की उत्पत्ति, ब्रह्मांड की संरचना, ब्रह्मांड क्या है, ब्रह्मांड कितने हैं, amazing facts about universe in hindi,

क्या ब्रह्मांड का अंत हो सकता है?

बिग बैंग के सिद्धांत अनुसार ब्रह्मांड का निर्माण एक सूक्ष्म बिंदु में महाविस्फोट से शुरू हुवा था और यह सिद्धांत मानता है कि ब्रह्मांड का औसत घनत्व इसके विस्तार को रोकने के लिए पर्याप्त होगा और ब्रह्मांड सिकुड़ने लगेगा।

ब्रह्मांड के मुख्य घटक डार्क एनर्जी के प्रभाव के कारन ब्रह्मांड न केवल हर दिन बड़ा हो रहा है बल्कि हर दिन और तेज हो रहा है और आखिर में यह विस्तार लगभग हर आकाशगंगा को हमारे योग्य क्षेत्र से बाहर कर देगा।

एक खगोल भौतिक शास्त्री का कहना है की, आज से सैकड़ों अरब वर्ष बाद लगभग हर आकाशगंगा हमारे लिए अदृश्य हो जाएगी। आखिरकार, आकाशगंगा में नए तारे बनाने के लिए ताज़ी गैस समाप्त हो जाएगी। अब से खरबों साल बाद, अंतिम तारे बुझ जाएंगे, और अपने पीछे मूलभूत कणों का एक पतला भाग छोड़ देंगे जो धीरे-धीरे परम शून्य के तापमान तक ठंडा हो जाएगा।

Facts About Universe In Hindi - ब्रह्मांड के रोचक तथ्य

  1. हमारे ब्रह्मांड की आयु लगभग 13.7 से 14 अरब वर्ष (13.7 to 14 Billion Years) हो सकती है।
  2. बिग बैंग के सिद्धांत अनुसार हमारे ब्रह्मांड याने Universe का निर्माण एक सूक्ष्म बिंदु में महाविस्फोट से शुरू हुवा।
  3. हमारा ब्रह्मांड का विस्तार हर दिन बड़ा और तेज हो रहा है, यह विस्तार आखिर में लगभग हर आकाशगंगा को हमारे योग्य क्षेत्र से बाहर कर देगा।
  4. आज से पहले अतीत में ब्रह्मांड आज की तुलना में छोटा, गर्म और कॉम्पैक्ट था।
  5. हमारे ब्रह्मांड में लगभग 19 अरब(19 Billion) आकाशगंगाएं होने का अनुमान है।
  6. 1900 करोड़ आकाशगंगाओं में से एक हमारी आकाशगंगा है, जिसका नाम Milky Way है जिसे हम "मंदाकिनी" के नाम से भी जानते है।
  7. ब्रह्मांड का सिर्फ 5% हिस्सा भौतिक पदार्थों से बना है, जिसमे ग्रह, तारे, आदि शामिल हैं, बाकि डार्क एनर्जी 68% है और 27% डार्क मैटर है।
  8. हमारे Universe याने ब्रह्मांड में जो Dark Energy है, वह किस तत्व से बनी और कहासे उत्पन्न होती है यह आज भी एक रहस्य है।
  9. ब्रह्मांड का सबसे चमकदार, विशाल और सूरज की तुलना में लाखो गुना ज्यादा चमकदार तारा "R-136 A-1" नाम का है।
  10. कुछ खगोल भौतिक शास्त्री का कहना है की, ब्रह्मांड का कोई किनारा नही है और ना ही कोई केंद्र।
  11. खगोल शास्त्रीयों ने अनुमान लगाया की हमारे Universe में हर दिन लगभग 25 करोड़ तारों का जन्म होता है।
  12. वैज्ञानिकों के अनुसार हमारा ब्रह्मांड वैक्यूम का एक विशाल गोला है, जिसमें किसी भी तरह का कोई भी वातावरण मौजूद नहीं है।

See Also:
1. ब्लैक होल क्या है - ब्लैक होल कैसे बनता है?
2. वायुमंडल कैसे बना? और वायुमंडल की संरचना
3. चंद्रमा के अद्भुत और रोचक रहस्य

FAQs For Universe In Hindi

हमारे ब्रह्मांड में कितने सूर्य हैं?

हमारे ब्रह्मांड में असंख्य सूर्य और अरबों आकाशगंगाएं हैं, और हर एक आकाशगंगा में करोड़ों सूर्य हैं।

ब्रह्मांड और अंतरिक्ष में क्या अंतर है?

अंतरिक्ष आकाशीय वस्तुओं के बीच शून्य को दर्शाता है और ब्रह्मांड सभी भौतिक तत्वों, ऊर्जा, सौर प्रणाली, ग्रहों, आकाशगंगाओं और अंतरिक्ष की सभी सामग्री की संपूर्णता को दर्शाता है, याने अंतरिक्ष ब्रह्मांड का एक हिस्सा है।

सृष्टि में कितने ब्रह्मांड हो सकते है?

वैसे देखा जाये तो अब तक कोई नए ब्रह्मांड की खोज नहीं हुई है, परन्तु कुछ वैज्ञानिक मानते हैं कि ब्रह्मांड एक नहीं बल्कि अनेक हो सकते हैं, और वेद-पुराणों में भी अनेक ब्रम्हांड होने का वर्णन देखने को मिलता है।

ब्रह्मांड का जन्म कैसे हुआ?

आज से लगभग 13.7 से 14 अरब साल पहले ऊर्जा के एक बिंदु में महाविस्फोट के कारन ब्रह्मांड का जन्म हुवा, जिसे हम बिग बैंग कहते है।

हमारे ब्रह्मांड में कितनी आकाशगंगाएँ हैं?

वैज्ञानिकों के अनुसार हमारे ब्रह्मांड में लगभग 1900 करोड़ (19 Billion) आकाशगंगाएं होने का अनुमान है।

तो दोस्तों यह है Universe याने ब्रह्मांड की महत्वपूर्ण जानकारी, जिसमे हमने ब्रह्मांड क्या है?, ब्रह्मांड का रहस्य, about universe in hindi, ब्रह्मांड की संरचना, ब्रह्मांड का जन्म कैसे हुआ, facts about universe in hindi, ब्रह्मांड की उत्पत्ति कैसे हुई?, इत्यादी की जानकारी दी है। यदि यह पोस्ट आपको अच्छी लगी तो हमें कॉमेंट्स करके बताये और अपने दोस्तों में जरुर शेअर करे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)