रसोई के कचरे से खाद कैसे बनाये | How To Make Compost From Kitchen Waste in hindi

0

आप अपने घर के बगीचे में अगर खाद या कंपोस्ट बनाते है, तो इस बनाई गयी खाद से हम अपने पैसे भी बचा सकते है और इसके अलावा यह स्वास्थ्य और पर्यावरण के दृष्टी से भी काफी फायदेमंद होता है। तो हम इस पोस्ट में किचन के कचरे से खाद कैसे बनाते है?, How To Make Compost From Kitchen Waste in hindi?, Compost from kitchen waste, kitchen waste compost benefits इत्यादी की जानकारी जानेंगे।

हम सभी के घर में रसोई से रोज ही कूड़ा-करकट या किसी भी प्रकार का कचरा निकलता है लेकिन बहुत से लोग इस कचरे को घर के बाहर फेंक देते है। पर उन्हें यह पता नही होता की किचन वेस्ट यानी रसोई से निकलने वाले कचरे से खाद बनता है और यह एक बेहतरीन तरीका है, इसका बिल्कुल सही उपयोग किया जा सकता हैं, जिससे कचरे को इधर-उधर फैंक कर गंदगी भी नहीं फैलती और साथ ही पेड-पौधों को भी प्राकृतिक खाद मिलता है, जो हमारे शरीर के लिए काफ़ी लाभदायक हो सकता है।

घर के रसोई के कचरे से खाद कैसे बनाये?, how to make compost from kitchen waste,  how to make compost from kitchen waste at home, how to compost at home, किस रसोई कचरे से खाद बनाई जा सकती है?, how to make compost at home step by step,

आपको पता चल ही गया होंगा कि रसोई के कचरे से खाद बनाई जा सकती है, तो आपको यह जानना भी बहुत ज़रूरी है कि kitchen waste याने रसोई के कचरे से खाद को कैसे बनाया जाता है। आपको लगता होंगा की रसोई के कचरे से कम्पोस्ट बनाना एक कठिन काम है पर ऐसा नही है यह काम आप घर पर आसानी से और किसी भी मौसम में कर सकते है, यह बहुत ही आसान काम है।

किचन वेस्ट या रसोई के कचरे को कचरा समझकर बाहर फेंकने से अच्छा है की आप अपने घर पर अपने पेड़ पौधों को बिना किसी खर्चे के आसानी से जैविक खाद तैयार कर सकते है, सिर्फ़ आपको यह जानना जरुरी है की किचन वेस्ट से खाद कैसे बनाते है। तो इस आर्टिकल में हम जानेंगे हैं कि how to compost at home, kitchen waste या रसोई के कचरे से घर पर खाद कैसे बनाएं।

What is Kitchen Waste Composting in Hindi

Kitchen Waste Composting वह प्रक्रिया है, जिसमें रसोई के कचरे और Food Scraps याने सब्जी, फलों के छिलके को जैविक रूप से विघटित किया जाता है। हमारे घर के रसोई के कचरे में ऐसे कुछ कार्बनिक पदार्थ निकलते हैं, जिसका मिट्टी के लिए और घर पर पेड़-पौधों और फसलों को उगाने के लिए खाद बनाने में उपयोग किया सकता है। और साथ में उसमें ऐसे कुछ सूक्ष्मजीव भी होते हैं जो कचरे को जल्दी से कंपोस्ट में परिवर्तित करने काम करते हैं।

ज्यादातर लोगों को यह पता नहीं होता है कि फूड स्क्रैप वास्तव में विटामिन, खनिजों और अन्य पोषक तत्वों के अच्छे स्रोत हैं जो मिट्टी को पोषक तत्व देते हैं और मिट्टी में लगाए गए पौधों तक खनिजों को पहुंचाने का काम करते हैं।

रसोई के कचरे से खाद कैसे बनाये - How To Make Compost From Kitchen Waste

how to make khad at home in hindi: खाद को बनाने के लिए सबसे पहले हमे रसोई के कचरे से नाइट्रोजन युक्त याने जो हरी सामग्री रहती है वह और कार्बन युक्त याने सूखी सामग्री रहती है उसमे से हमे अपशिष्ट(वेस्ट) सामग्री को चुनना होगा। नाइट्रोजन युक्त हरी सामग्री में बची हुई सब्जियां, केले या किसी फलों से छिलके का समावेश होता है और सुखी सामग्री में सूखे पत्ते, कटा हुआ कागज, लकड़ी के टुकड़े(Wood Chips), लकड़ी का चूरा, घास के तिनके, कार्डबोर्ड इत्यादी शामिल होते है, और इसके अलावा आप कार्बन युक्त अपशिष्ट(waste) सामग्री में कोकोपीट का भी उपयोग कर सकते हैं।

कम्पोस्ट या खाद बनाने के लिए जो सामग्री हमने एकत्रित की है उन्हें कैंची की मदद से छोटे-छोटे टुकड़ों में काट दे, अगर कचरे के छोटे-छोटे टुकडे कर देते है तो कम्पोस्ट बनाने की प्रोसेस तेज हो जाती है, जिससे मिट्टी को टूटना और उनके पोषक तत्वों को absorbed याने अवशोषित करना आसान हो जाता है।

रसोई के कचरे से खाद कैसे बनाये - How To Make Compost From Kitchen Waste

जब एक बार आप अपने रसोई के हरे और सूखे कचरे का मिश्रण बना देते है तो आप खाद बनाने की शुरुवात कर सकते हैं, इसके लिए आपको लगभग 14 इंच गहरा गड्ढा खोदना होगा और उस गड्ढे में हरे-भूरे रंग के कचरे याने waste सामग्री को पूरी तरह से दबाना होगा। कार्बन युक्त पदार्थों से याने सुखी सामग्री के कचरे के पहले हमे नाइट्रोजन युक्त याने हरे पदार्थों को गड्ढे में डालना चाहिए, क्योंकि इससे पोषक तत्वों को तेजी से टूटने में मदद मिलती है।

अगर आप गड्ढे में खाद बनाना नहीं चाहते हैं तो उसकी जगह आप किसी बड़े और गहरे कंटेनर का भी उपयोग कर सकते हैं। आपको कचरे की मात्रा याने जितना कचरा है उसके अनुसार एक कंटेनर लेना होंगा, आप चाहे तो compost बनाने के लिए गीले और सूखे कचरे को अलग अलग कंटेनर में रखकर उपर से कवर कर सकते है।

इस बात पर ध्यान दे की कंटेनर में 5-6 छिद्र होने चाहिए ताकि ऑक्सीजन का प्रवाह अच्छी तरह से बना रहे और साथ में और एक बात यद् रखे की अपशिष्ट कचड़े से खाद बनाने के लिए मिश्रण में नमी हो।

कचरा सड़ने की प्रक्रिया - Waste Decomposition Process

आप जिस गड्ढे या कंटेनर में compost या खाद बनाना चाहते है उसमे कचरे को डालने के बाद उनमे जो बैक्टीरिया रहता है वह धीरे-धीरे इन किचन वेस्ट अपशिष्ट को सड़ा देता हैं। अगर आप एक कंटेनर में कंपोस्ट बना रहे है तो आप अपशिष्ट(वेस्ट) के मिश्रण को नम बनाना होंगा और हर हप्ते उस मिश्रण को ऊपर-नीचे करते रहना चाहिए। 

यदि आपके पास केंचुए के जैसा कोई और स्रोत होंगा तो उन्हें अपशिष्ट के साथ मिलाकर उसका उपयोग करके compost बनाने की प्रोसेस को अधिक तेजी से करने में मदद मिलेगी। कंटेनर को प्लास्टिक शीट या लकड़ी के तख्ते से ढकने से यह नमी और गर्मी बनाए रखने में मदद करता है।

किचन वेस्ट से खाद बनने में कितना समय लगता है?

घर पर रसोई के कचरे से खाद या कंपोस्ट बनाने में 3 हप्ते से लेकर 3 महीने तक का कालावधि लगता है, इस कालावधि में आपको सिर्फ़ खाद बनने का इंतजार करने की जरूरत होती है। और 2-3 महीने के अंदर ही आपके अपशिष्ट(वेस्ट) के ढेर से सूखी मिट्टी की खुशबु आनी शुरू हो जाती है। जब गड्ढे की अपशिष्ट सामग्री सड़ कर गल जाती है और पूरी तरह से विघटित हो जाती है तो यह खाद या मिट्टी का रूप ले लेती है।

किचन वेस्ट कंपोस्टिंग की कुछ टिप्स:

आप घर पर खाद तो बनाना चाहते है लेकिन आपके मन में यह सवाल जरुर आता होंगा की इस खाद को हम घर में रखेंगे कहा? अगर आपके घर के पीछे थोड़ी जगह होंगी तो आप वहा पर एक गढ्ढा खोद कर उसमें खाद(कंपोस्ट) को रख सकते हैं, या कोई डिब्बा या कंटेनर में भी खाद को रख सकते है।

आपको समय समय में गढ्ढे पर ध्‍यान देना चाहिए की कहीं वह सूख न गया हो, अगर ऐसा हुआ तो उसे गीला करना चाहिए , क्योकि वह सूख गया है तो खाद बनने की प्रकिया अपने आप ही रुक जाती है।

खाद तभी तयार होती है जब उसके अंदर गर्मी पहुंचती और यह गर्मी संकोचन से पैदा होती है इसके लिए जितना हो सके उतना ज्यादा कूड़ा-कचरा इकट्ठा करना चाहिये ताकि खाद पर दबाव पड़े और खाद बनने का काम जल्‍दी हो सके।

आप जब भी खाद बनाने के लिए कूड़ा-कचरा जमा करते है तो ध्यान रखे की इसमे किसी भी प्रकार के प्‍लास्‍टिक का सामान या प्‍लास्टिक बैग वगैरे ना रहे।

यदि आपके घर में कोई पालतू जानवर हैं और वह बिमार हैं तो उनके मल को कम्पोस्ट बनाने के लिए उपयोग करें।

आपको घर पर खाद बनाने के लिए गाय के गोबर, किचन से निकली बची सब्जियां, अंडे के छिलके इन सभी का अधिक उपयोग करना चाहिए ताकि घर के बगीचे के लिए संपूर्ण पौष्टिक वाला खाद मिल सके।

किस रसोई के कचरे से खाद बनाई जा सकती है?

आपको लगता होगा की किचन वेस्ट कम्पोस्ट के लिए किसी भी प्रकार का कचरा ढूंढकर उससे खाद बनाना आसान होगा, लेकिन ऐसा नही है रसोई से निकलने वाले सभी प्रकार के कचरे से कंपोस्ट नहीं बनाया जा सकता है। रसोई के कचरे से खाद बनाने के लिए कार्बन युक्त या नाइट्रोजन युक्त कचरे का होना बेहद जरूरी है। तो निचे जानते है की किचन वेस्ट कम्पोस्ट के लिए कौन से कचरे को एकत्रित या इकट्ठा करना चाहिए।

किचन वेस्ट से खाद बनाने के लिए प्रयोग में आने वाले अपशिष्ट में शामिल हैं:

  • सूखी पत्तियां
  • रोटी, अनाज, या गेहूं के टुकड़े
  • औषधि
  • मसाले
  • केले, संतरे जैसे फलों के छिलके
  • घर की धूल
  • बचा हुआ खाना
  • बासा पशुओं का भोजन जैसे की बिल्ली या कुत्ते का खाना
  • पुआल, घास
  • जैविक खाद जैसे की गाय के गोबर की खाद
  • चायपत्ती/टी बैग्स
  • walnut shells याने अखरोट के छिलके
  • कटा हुआ कागज
  • कार्डबोर्ड
  • अंडे के डिब्बे या टॉयलेट रोल इत्यादी।

खाद बनाने में किन कचरे का उपयोग न करें?

अगर आप घर पर रसोई के कचरे से खाद या कंपोस्ट बनाना चाहते है तो आपको चुनी गई अपशिष्ट सामग्री में निम्न प्रकार के कचरा/वेस्ट का उपयोग नहीं करना चाहिए जैसे की:

  • सभी प्रकार के तैलीय उत्पाद,
  • दूध, दही, पनीर जैसे डेयरी उत्पाद,
  • ताजा मांस,
  • मछली के उत्पाद,
  • Twigs or branches याने टहनियां या शाखाएं,
  • टिशू पेपर,
  • जिनमें तेल होता हो ऐसा कोई अन्य पेपर उत्पाद,
  • सभी प्रकार के खाना पकाने के तेल इत्यादि।

इन सभी चीजों से खाद(कम्पोस्ट) नहीं बनाया जाता है। इन्हें गड्ढे या कंटेनर में डालने से तेज दुर्गंध आ सकती है। इसलिए हमेशा ध्यान में रखें कि किन चीजों से खाद बनाया जा सकता है किन चीजों से नही।

See Also:
1. पौधे या गमले की मिट्टी कैसे तैयार करें -  Preparation Of Soil

किचन वेस्ट खाद से होने वाले लाभ - Kitchen Waste Compost Benefits

अगर आप अपने घर के किचन वेस्ट कम्पोस्ट का उपयोग करते हैं, तो इससे आपको निम्नलिखित लाभ प्राप्त किये जा सकते हैं जैसे की:

  • घर के निकले हुए कचरे का पुनर्चक्रण खाद के माध्यम से किया जाता है इसलिए इन कचरों से खाद/कंपोस्ट बनाना सस्ता और आसान होता है।
  • इस खाद में विभिन्न प्रकार के विटामिन और खनिजों का समावेश होता है और साथ ही यह NPK का उच्च स्रोत भी है, जो पेड़-पौधों की विकास के लिए काफी फायदेमंद होता है।
  • यह मिट्टी की नमी बनाए रखने की क्षमता में वृद्धि करती है।
  • इससे आपके पेड़ पौधों को पोषक तत्व मिलता है।
  • रसोई के कचरे से बनाई हुई खाद में किसी प्रकार का कोई केमिकल न होने के कारण यह स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।
  • यह खाद मिट्टी की उर्वरता में सुधार करके पौधों को संभावित बीमारियां होने से दूर रखती है।

तो दोस्तों आपको 'घर के रसोई के कचरे से खाद कैसे बनाई जाती है - How To Make Compost From Kitchen Waste in hindi' की काफी जानकारी मिली होंगी और उम्मीद करते है की आप भी अपने घर के कचरे को बाहर न फेंककर उसका खाद या कंपोस्ट बनाने के लिए सही इस्तेमाल करेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)