दुनिया के सबसे रहस्यमय जिव विचित्र प्राणी | Horrible Mysterious Creatures in Hindi

1

दुनिया के सबसे रहस्यमय विचित्र प्राणी का भयानक रहस्य, Horrible Mysterious creatures In Hindi: दोस्तों हमारी पृथ्वी पर कई अजीबो गरीब प्राणी अस्तित्व में है, उनमेसे कुछ प्राणी को हम जानते है और देखा भी है मगर कुछ प्राणी ऐसे भी है जिसकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते ऐसे ही कुछ रहस्यमय, विचित्र और भयानक प्राणीयो को कुछ लोगो ने देखने का दावा किया है जिसकी उन्होंने सपनों में भी कल्पना नहीं की होगी।

ये ऐसे प्राणी है जिसका रहस्य अभी तक अनसुलझा रहा है और तो और इनमे से कुछ रहस्यमय, विचित्र और डरावने प्राणी को देखने का अब भी कुछ लोग दावा करते है। तो चलते है इन रहस्यमय, विचित्र और भयानक दानवों के बारे में विस्तारित रूप से जानते है।

दुनिया के अजीबो गरीब विचित्र प्राणी के रहस्य - Horrible & Mysterious Creatures in Hindi

  1. जर्सी डेविल (Jersey Devil)
  2. लिजार्डमैन (Lizard Man)
  3. फ्लैटवुड मॉन्स्टर (Flat woods Monster)
  4. डोवर डीमन (Dover Demon)
  5. आउलमैन (Owlman)
  6. गॉटमैन (Goatman)
  7. कन्वै आईलैंड मॉन्स्टर (Canvey Island Monster)
  8. पोप लिक मॉन्स्टर (Pop Lick Monster)

इन सभी Mysterious Creatures के विचित्र रहस्य का विश्लेषण निचे दिया है:

1. जर्सी डेविल - Jersey Devil

जर्सी डेविल, Jersey Devil

"जर्सी डेविल" इस रहस्यमयी, विचित्र और भयानक प्राणी को न्यू जर्सी में दक्षिणी क्षेत्र के देवदार वृक्ष वाले घने जंगलों में देखा गया था। इस रहस्यमयी, विचित्र और डरावने प्राणी के बारे में 1800 से लेकर 20 वीं सदी तक अलग अलग घटनाये सामने आती रही थी।

घटना वो के अनुसार कहा जाता है की जर्सी डेविल इस विचित्र प्राणी के दो पैर थे और घोड़े के जैसा विचित्र मुंह था। कहा जाता है की जर्सी डेविल ने वहा के इलाके के कई जानवरों को मारा था। और उसके विचित्र पद चिन्ह वहा पाए गए थे और वह अजीब प्रकार की डरावनी आवाज़ भी निकालता था।

न्यू जर्सी और उसके आसपास के कई इलाके के लोगो ने इस विचित्र और भयानक प्राणी को देखने का दावा किया, इस विचित्र प्राणी से जुड़ी एक दंतकथा भी स्थानिक लोगो में प्रचलित है कि जब एक डायन अपने तेरावे बच्चे को जन्म दे रही थी तब उस समय उसने शैतान को जगा दिया था इस वजह से उस बच्चे के जन्म लेते है उसका शरीर विचित्र और भयानक हो गया। कुछ लोग इस प्राणी को सच मानते है और कुछ लोग इसे अफ़वाह मानते है।

2. लिजार्डमैन - Lizard Man

लिजार्डमैन - Lizard Man

"लिजार्डमैन" इस विचित्र, रहस्यमय प्राणी को अमेरिका के साउथ कैरोलिना की ली काउंटी के स्वाम्पलैंड क्षेत्र में इसे 29 जून 1988 को देखा गया था।

लिजार्डमैन को सबसे पहले क्रिस्टोफ़र डेविस इस युवक ने 29 जून 1988 में देखा था जब वो रात के करीब दो बजे अपने काम से वापस आ रहा था पर बिच में ही उसके गाड़ी का टायर फट गया तब उसने अपनी गाड़ी का टायर बदलने के लिए अपनी गाड़ी साइड में लगाई पर कुछ देर बाद उसको अपने पीछे से अपनी तरफ दौड़ने की आवाज़ सुनाई दी, उसने देखा की खेतो मे अजीब सी हलचल हो रही है और देखते ही देखते खेतों में से एक भयानक और विचित्र प्राणी उसकी तरफ़ दौड़ते हुआ आ रहा था।

उस विचित्र प्राणी को देखकर डेविस घबरा गया और अपनी कार में छिपकर बैठ गया। डेविस ने बताया की उस प्राणी के त्वचा का रंग हरा था और वह काफी गुस्से मे था और उसने कार पर काफी खरोंचे मारी, कार का साइड मिरर भी तोड दिया और कार की छत पर चढ़कर गुस्से से कन्हारने लगा।

इस घटना के रिपोर्ट के मुताबिक इस हरी त्वचा वाले विचित्र प्राणी की लंबाई लगभग 7 फीट थी, हाथ में तीन उंगलियां थीं और  पैर में तीन अंगूठे थे और वह दीवारों पर भी चढ़ जाता था इसलिए उस प्राणी का नाम " लिजार्डमैन " रखा गया।

फिर अगले कुछ दिनों में लिजार्डमैन को देखने कि कई लोगों ने बात बताई और इसकी शिकायत भी की। और ये सभी घटनाएँ उसी जगह स्केप और स्वैंप के लगभग पाच-छे किलोमीटर  के इलाके मे हुई थी। उन सभी के कार पर खरोंचने, तोड़ फोड़ और काटने के निशान थे।

इस घटना पर रिसर्च करने के लिए कुछ स्थानीय अधिकारी आये उन्होंने प्लास्टर से लिजार्डमैन के पंजो को बना के देखा तब उन्होंने पाया की ये पंजे लगभग 14 इंच थे और ऐसे पंजे अबतक उनके फूटप्रिंट्स साइंस के रिकॉर्ड में नही थे।

फिर अगले साल के अंत तक लिजार्डमैन को देखे जाने कि शिकायतें और ख़बरे धीरे धीरे कम होती गई। लिजार्डमैन इस विचित्र, रहस्यमय प्राणी को अब भी कुछ लोग बीच बीच में देखे जाने का दावा करते है। पर अब भी इस प्राणी का रहस्य सुलझना अब भी बाकी है।

3. फ्लैटवुड मॉन्स्टर - Flat woods Monster

फ्लैटवुड मॉन्स्टर - Flat woods Monster

"फ्लैटवुड मॉन्स्टर" इस भयानक, विचित्र और रहस्यमई प्राणी को वेस्ट वर्जीनिया की ब्राक्सटॉन काउंटी के फ्लैटवुड कस्बे के स्थानिक लोगो ने 12 सितंबर 1952 को देखा था।

फ्लैटवुड मॉन्स्टर ये विचित्र प्राणी किसी परग्रही प्राणी के जैसा दिखाई देता था। उस इलाके की रिपोर्ट्स के अनुसार फ्लैटवुड मॉन्स्टर की लम्बाई करीब 10 फीट तक थी और उसका चेहरा विचित्र और लाल रंग का था। और उसकी आँखें इंसानों जैसी नहीं थीं।

उसके बहुत छोटे हाथ थे जिनकी बड़ी बडी ऊंगलियाँ थी। इस वक्त कस्बे के कई लोगो ने इस विचित्र प्राणी को देखने का दावा किया था। ये प्राणी फ्लैटवुड कस्बे में दिखाई देने के कारण इसे फ्लैटवुड मॉन्स्टर नाम रखा गया।

4. डोवर डीमन - Dover Demon

डोवर डीमन, Dover Demon

"डोवर डीमन" यह विचित्र और रहस्यमई प्राणी को सबसे पहले अमेरिका में देखा गया था। यह डरावना प्राणी मैसाचुसेट्स के डोवर टाउन में 21 अप्रैल और 22 अप्रैल 1977 में दिखाई दिया था।

डोवर डीमन इस विचित्र प्राणी की लम्बाई लगभग तिन फिट तक थी उसका सिर बड़ा था, आँखें ऑरेंज कलर की थी, हाथ-पैर पतले थे और यह प्राणी बिना बालों का था। और माना जाता है की वह सांप की तरह फुफकारता था और बाज पक्षी जैसा चिल्लाता था।

इसके विचित्र रूप को देखकर वैज्ञानिकों का मानना है कि यह विचित्र और डरावना दिखने वाला प्राणी अन्य किसी ग्रह से आया होगा या कोई दूसरे आयाम से आया होगा, नहीं तो बॉयोलॉजिकल कारणों की वजह से इस प्राणी का आकार बदल कर विचित्र हो गया होगा।

कुछ विचारवंत अनुमान लगाते हुए कहते है की, यह कोई परग्रही प्राणी था और यह एलियन गलती से हमारी पृथ्वी पर आया होगा, इसमे सबकी अलग अलग राय है।

5. आउलमैन - Owlman

आउलमैन - Owlman

"आउलमैन" इस विचित्र, रहस्यमयी और भयानक प्राणी को ब्रिटेन के मावनैन कॉर्नवेल इलाकों में देखे जाने का दावा किया था। आउलमैन इस विचित्र प्राणी के बारे में सबसे पहले 1976 में रिपोर्ट्स आईं, कुछ लोगो को इसे मावनैन चर्च टावर पर उड़ते हुए दीखा था।

और फिर देड-दो साल के बाद इसे अगस्त 1978 में फिर से चर्च के पास देखा गया। माना जाता है की यह प्राणी उल्लू जैसा दिखता था इसलिए इसका नाम तबसे "आउलमैन" रखा गया । पर उसकी लम्बाई एक इंसान के बराबर थी, इसके कान नुकीले, आँखें लाल, पंजे काले रंग के थे और उसके पंख ग्रे कलर के थे।

आउलमैन इस विचित्र, रहस्यमयी और भयानक प्राणी को देखने की बाते तब से बंद हो गई मगर इस प्राणी का रहस्य अब भी अनसुलझा है।

6. गॉटमैन - Goatman

गॉटमैन - Goatman

"गॉटमैन" यह रहस्यमयी, विचित्र और भयानक प्राणी दिखने में बकरी और इंसान के जैसा था इसलिए इसका नाम गॉटमैन रखा गया यह विचित्र प्राणी सबसे पहले अमेरिका में 1957 में देखा गया था।

जब इसके बारे में पहली बार रिपोर्ट सामने आई थी तब एक देखने वाले व्यक्ति ने बताया कि वह एक दैत्य जैसा दिखने वाला प्राणी था जिसपर गहरे बाल और सर पर सींग थे। इस विचित्र और भयानक प्राणी को फॉरेस्टविले और अपर मार्लबोरा की प्रिंस जॉर्ज काउंटी में देखा गया।

माना जाता है की यह प्राणी 1962 तक छिपा रहा पर उसके बिच उसने 10-12 बच्चों को और दो लोगों को मार दिया था। और यह हत्या कुल्हाड़ी से हमला कर के की थी। स्थानिक लोगो का मानना है की गॉटमैन कुल्हाड़ी से लोगो पर हमला करता था और उनकी हत्या करने के बाद उनके कई टुकडे करता था।

7. कन्वै आईलैंड मॉन्स्टर - Canvey Island Monster

कन्वै आईलैंड मॉन्स्टर - Canvey Island Monster

"कन्वै आईलैंड मॉन्स्टर" इस विचित्र और रहस्यमई प्राणी का शव इंग्लैंड के कान्वे आईलैंड के तट पर नवंबर 1954 में मिला था। तबसे इस प्राणी को कन्वै आईलैंड मॉनस्टर नाम दिया गया।

यह प्राणी लाल और भूरे रंग का था उसकी लम्बाई 76 सेंटी मीटर थी। इससे पहले किसी ने भी पानी में इस तरह का कोई  जीव, जंतु या प्राणी नही देखा था। माना जाता है की वैज्ञानिको ने कुछ परीक्षणों के बाद उसे दफ़ना दिया था।

और फिर अगस्त 1955 में फिर से उसी जगह पर वैसा ही एक शव मिला और यह शव भी पहले वाले प्राणी के शव कि तरह हि था पर उस शव की लम्बाई इसबार 120 सेंटी मीटर थी। इस प्राणी के बारे में अभी तक किसी को बताया नहीं गया इसलिए इसका रहस्य अभी तक अनसुलझा है।

8. पोप लिक मॉन्स्टर - Pop Lick Monster

पोप लिक मॉन्स्टर - Pop Lick Monster

"पोप लिक मॉन्स्टर" यह रहस्यमयी, भयानक और विचित्र प्राणी का आकार लगभग इंसान जैसा ही था मगर कुछ बातो में कुछ अलग था, उसके कुछ शरीर का भाग भेड़-बकरी की तरह था और उसके पैर बहुत शक्तिशाली थे उसका शरीर बालों से ढका हुवा था उसके सर पर भेड़ जैसे सींग थे उसकी नाक विचित्र और आँखें चौड़ी थी।

अरब देशों में तो इस प्राणी को लेकर कई तरह की कथाये सुनने को मिलती हैं। माना जाता है कि यह प्राणी हिप्नोसिस का उपयोग करता था और अपने शिकार को गाते हुए या अलग अलग आवाज़े निकाल कर आकर्षित करता था और फिर उन्हें मार देता था।

कुछ लोगो का मानना है की वह लोगों को चलती ट्रेन के सामने फेंक कर मार देता था। कही कही पे तो चलती कारों पर चढ़ जाता था और लोगो का शिकार करता था।

ये भी पढ़े:
1. प्राचीन मैमथ और मास्टोडॉन का इतिहास और रहस्य
2. सबसे जहरीले और खतरनाक मेंढको के बारेमे जानकारी

तो दोस्तों ये थी दुनियाके सबसे भयानक और रहस्यमय जिव, प्राणी और उनके पीछे की सत्य घटना -The world's most horrible and mysterious creatures In Hindi के बारेमे कुछ जानकारी, तो दोस्तों आपको ये पोस्ट पसंद आयी तो शेअर करे और कमेंट्स करके बताये।

Post a Comment

1 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment