पांच अद्भुत और रहस्यमय स्थान | Five Mysterious Places In Hindi

0

Five wonderful and mysterious places in hindi: इस पोस्ट में हम जानेंगे पांच अद्भुत और रहस्यमय स्थानों के बारेमे जानेंगे जो है, भूतेश्वर शिवलिंग, लोंगयेरब्येन नॉर्वे, जुडवों का गांव, रूपकुंड झील और कुलधरा गांव। तो चलते इन रोचक रहस्यों के बारे में विस्तारित रूप से जानते है।

भुतेश्वर शिवलिंग - Bhooteshwarnath Temple

भुतेश्वर शिवलिंग - Bhooteshwarnath Temple

छत्तीसगढ़ गरियाबंद जिले के मरौंदा गांव में घने जंगलो के बीच एक प्राकृतिक अदभुत शिवलिंग है, जिसका नाम भूतेश्वर शिवलिंग है। इसका सबसे बड़ा खास रहस्य ये है की, यह शिवलिंग अपने आप बड़ा होता जा रहा है, हर साल इसका आकार बढ़ रहा है। यह भुतेश्वर शिवलिंग 18 फिट उचा और 21 फिट गोल है, ये शिवलिंग हर वर्ष 5 से 8 इंच बढ़ रहा है।

लोंगयेरब्येन नॉर्वे - Longyearbyen Norway

लोंगयेरब्येन नॉर्वे - Longyearbyen Norway

स्वालबार्ड आर्कटिक सागर के ग्रीनलैंड में नॉर्वे द्वीप समूह है। इस जगह  बारेमे कहा जाता है की , यहाँ 20 अप्रेल से 23 अगस्त तक सूरज अस्त ही नहीं होता ,दिन हो या रात सूरज दिखाई देता है ,याने यहाँ पर 20 अप्रेल से 23 अगस्त दिन रहता है, रात होती नहीं। 

Twin village - जुड़वाओ का गांव

Twin village - जुड़वाओ का गांव

जुड़वाओ का गांव (kodihni kerala) आपने कोनसे भी गांव या शहर में जुड़वा लोग या बच्चे शायद ही देखे होंगे, मगर केरला के कोडिन्ही गांव में 350 से भी ज्यादा जुड़वा एकही गांव में रहते है ,इस लिए इस गांव को जुड़वाँ ओका गांव से जाना जाता है। विश्व स्तर एक हजार बच्चो पर 3 या 4  बच्चे जुड़वा पैदा होते है , पर कोडिन्ही गांव में एक हजार बच्चो पर 46 बच्चे जुड़वा पैदा होते है। अपनी इस खूबी से ये गांव विश्व स्तर पर प्रसिद्ध है।

रूपकुंड झील - Roopkund Lake

रूपकुंड झील - Roopkund Lake

रूपकुंड झील उत्तराखंड के पहाड़ो की बीच एक बर्फीली झील है, यह हिमालय के पर्वतो के बिच स्थित है। इसके तट पर रहस्यमय तरीके से मानव कंकाल आते है, इस तट पर अभितक 500 से ज्यादा मानव कंकाल पाए गए है। पिछले कई वर्षो से यूरोपिन और भारतीय वैज्ञानिक इस रहस्य को सुलझाने में लगे है की, ये कंकाल आये कहा से और किन लोगो के है, मगर अबतक इन्हे सफलता नहीं मिली।

कुलधरा गांव - Kuldhara Village

कुलधरा गांव - Kuldhara Village

जैसलमेर से 15 किमी के अंतर पर एक गांव के अवशेष दिखाई देते है, ये अवशेष कुलधारा गांव के है। कुलधारा गांव 1291 में स्थापन किया गया था और वो गांव आसपास के गावो से बड़ा गांव था। मगर एक दिन क्या हुवा की, गांव वालो ने एक रात में गांव छोड़ दिया और कहा जाता है की गांव वालो ने गांव छोड़ते समय उस जमीन पर श्राप दिया, इस वजह से जो भी लोग इस भूमि को हतियाने की या कब्ज़ा करने की कोशिश करता है, तो वह क्रूर मौत का शिकार होता है और ये मौते भी रहस्य बने हुये है।

यह भी पढ़े:
1. Mysterious Angkor Wat Temple History In Hindi
2. अमेरिका में रहस्यमय तरीकेसे बना श्री यंत्र

तो दोस्तों ये थी, पांच अद्भुत और रहस्यमय स्थान, दुनिया के रहस्यमयी स्थान, Five wonderful mysterious places in hindi, mysterious places in world in hindi की जानकारी, आपको ये पोस्ट अच्छी लगी तो हमें comments कर के बताये और अपने दोस्तों शेअर करे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)