Egyptian mysterious pyramids - मिस्र के पिरामिड का रहस्य और अनसुलझे राज
दोस्तों दुनिया के सात अजूबों में शामिल मिस्र का ग्रेट गीजा पिरामिड इस लिस्ट में सबसे पहले लिया जाता है। इसका प्राचीन इतिहास, सभ्यता, कलाकृति और इसकी बनावट आज भी सभी लोगो को और वैज्ञानिको को हैरान कर देती है।
Egyptian mysterious pyramids के बारे में जितने रहस्य सुलझाये जाते है उतने ही रहस्य उलझते जाते है। तो दोस्तों आज हम इनमे से कुछ खास तत्थो के बारे में विस्तारित रूप से जानेंगे। |
Pyramids of egypt |
प्राचीन मिस्र के राजाओ के शव को दफ़नाने के लिए प्राचीन मिस्र में पिरामिडों का निर्माण किया गया था। मिस्र के लोगो का मानना था की मरने के बाद व्यक्ति दूसरी दुनिया में चला जाता है।
इसलिए उन शवों के साथ कपड़े, गहने, खाने-पीने का सामान, हथियार भी उनके साथ पिरामिड में दफ़नाऐ जाते थे। इस लिए की उनको वो चीजें वहा काम आती है, और तो और उनके नोकरो को भी ज़िंदा दफनाया जाता था।
Egypt के पिरामिड ४ से ५ हजार वर्ष पूर्व बनाये गए थे। पिरामिडों में ग़िज़ा का पिरामिड सबसे ऊँचा है, उसे ''ग्रेट पिरामिड '' कहते है। और वो ४५० फिट ऊँचा है। ये पिरामिड बनाने के लिए ३० लाख मज़दूरों ने २३ साल तक काम किया है।
ग़िज़ा के पिरामिड में २३ लाख चुना पत्थरों का उपयोग किया गया है। हर एक पत्थर का वजन २ से ३० टन तक का है और ये १३ एकर ज़मीन पे फैला हुआ है।
ग़िज़ा के पिरामिड में २३ लाख चुना पत्थरों का उपयोग किया गया है। हर एक पत्थर का वजन २ से ३० टन तक का है और ये १३ एकर ज़मीन पे फैला हुआ है।
![]() |
Pyramids of Giza |
गीजा के पिरामिड को २५६० ईसा पूर्व मिस्र के शास्क खुफु के चौथे वंश के द्वारा अपनी कब्र के तोर पर बना गया था। पिरामिड के अंदर का तापमान २०अंश सेल्सिअस हमेशा बरक़रार रहता है, चाहे बाहर कितना भी तापमान रहे।
पिरामिड के बाहर पत्थरों को इतनी कुशलतासे बनाया गया और बिठाया गया की उनके जोड़ों में एक भी ब्लेड घुसाई नहीं जा सकती। इन पिरामिडों का निर्माण ओरियन राशि के तीन तारों के सीध में है।
वैज्ञानिक प्रयोगों द्वारा यह बताया गया है की पिरामिड के अंदर विलक्षण किस्म की ऊर्जा तरंगें लगातार काम करती रहती है ,जो सजीव और निर्जीव दोनो ही प्रकार की वस्तुओ पर प्रभाव डालती है ,वैज्ञानिक इसे पिरामिड पॉवर कहते है ,और इसके अंदर बैठने से कई रोगों से छुटकारा मिलता है।
पिरामिड के अंदर राजा खुफु के शरीर को छोड़ कर क्या है यह अब तक पता नहीं चला ,एक वैज्ञानिक का मानना है की, ४ हजार साल पहले बने इस पिरामिड के केंद्रों में २ कमरे है, इन कमरो में कुछ सामान लगे हुये है, इसे हम फर्नीचर भी कह सकते है, ये फर्नीचर राजा खुफु के शरीर को रखने के बाद लगाए गए होंगे। दुनिया के सात अजूबों में से एक ग़िज़ा का पिरामिड है।
इन पिरामिडो को लेकर अक्सर सवाल आते है की, उस वक्त उन्होंने बिना आधुनिक औजारों और बिना मशीनों के इतने बड़े पत्थर इतनी ऊचाई पर कैसे पहुचाये होंगे। वर्षो से वैज्ञानिक इन पिरामिडों के रहस्य जानने में लगे हुए है परंतु अभी तक कोई सफलता नहीं मिली।
कई वैज्ञानिक मानते है की, ये पिरामिड सिर्फ शव को दफ़नाने के लिए नहीं बनाये गए थे और भी बहुत सारे कारणों की वजह से इसका निर्माण पृथ्वी पर कई जगह पर किया गया था।
मगर सोचने वाली बात ये है की, एक समय में एक साथ पूरी पृथ्वी पर इतने सारे पिरामिड उस समय किन कारणों की वजह से बनाये गये होंगे ये राज अब भी अनसुलझा है।
मिस्र वासीयोके पिरामिडो को लेकर अक्सर सवाल आते है की , उस वक्त उन्होंने बिना आधुनिक औजारों और बिना अड्वान्स मशीनों के इतने बड़े बड़े पत्थर इतनी ऊचाई पर कैसे पहुचाये होंगे। माना जाता है की प्राचीन मिस्र के लोग विज्ञान और टेक्नोलॉजी में अपने समय से बहुत आगे थे।
कुछ विचारवंत कहते है की पिरामिड बनाने का ज्ञान उन्हें परग्रही वासिओ से मिला था क्यूँ के इतनी विशाल और जटिल संरचना का निर्माण करना उस समय अपने आप में बहुत बड़ी बात थी। ये सब बाते वैज्ञानिको के लिए एक पहेली बन चुकी है।
पिरामिड एक प्राचीन ऊर्जा मशीन :-
मिस्र के सभी पिरापिडों पर आज भी शोधकार्य जारी है। हर बार हमें यहां नये नये रहस्यों का पता चलता है। गीज़ा के महान पिरामिड को कई प्राचीन ऊर्जा मशीनों के सर्वोत्तम उदाहरणों में से एक माना जाता है।
यह एक टेस्ला जैसे बिजली संयंत्र था जो हजारों साल पहले प्राचीन अंतरिक्ष यात्री सिद्धांतकारों को बनाए रखता था। उनका सुझाव है कि यह एक विशाल प्राचीन संरचना थी जो कि बड़ी मात्रा में ऊर्जा बनाने या उत्पन्न करने के लिए पृथ्वी की प्राकृतिक गुणों का उपयोग करने में सक्षम थी....
ये भी पढ़े :- तूतनखामेन के मकबरे का रहस्य और प्राचीन मिस्र वासी
Watch this Video:- Mysteries of Pyramid & Secrets of Tutankhamun in Hindi
तो दोस्तों ये थी "मिस्र के पिरामिडो का रहस्य और अनसुलझे राज | Egyptian mysterious pyramids" की जानकारी। ये पोस्ट अच्छी लगी तो हमें comments करके बताये और अपने दोस्तो में शेयर करे।
No comments